ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में 2 गुट भिड़े : लिद्दड़ा फ्लाईओवर के नीचे सरेआम फायरिंग

जालंधर, 26 अगस्त (कबीर सौंधी) : लिद्द़ड़ा में फ्लाईओवर के नीचे गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। फ्लाईओवर पुल के नीचे दो गुटों के बीच जमकर पंगेबाजी हुई। इस लड़ाई झगड़े में डंडे और रॉड तो चले ही साथ ही मौके पर गालियों के साथ खुलेआम गोलियां भी चलीं। एक युवक विरोधी गुट पर सरेआम पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलाता हुआ नजर आया।यह सारी घटना वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में जहां एक युवक पिस्तौल निकाल कर गोलियां चला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ से कुछ युवक हाथों में डंडे-राड लेकर गालियां निकालते हुए उसके पीछे भागते हैं। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दो गुटों की आपसी रंजिश चल रही है। दोनों ने एक दूसरे को मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाई ओवर के नीचे मिलने का टाइम डाला था। एक गुट के युवक कार में सवार होकर आए थे जबकि दूसरे गुट वाले एक स्कॉर्पियो में सवार होकर पुल के नीचे पहुंचे थे। स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दूसरे गुट को जब कार में आते देखा तो एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी।

इसी कार वालों ने फायरिंग देख कार आगे जाकर खड़ी की और कार से डंडे-राड लेकर निकलेष जिस पर स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि किसी लवप्रीत नामक युवक ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर वारदात की सूचना दी थी। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची थी। वहां पर गाड़ी के टूटे शीशे बिखरे थे। लेकिन बदमाश कोई नहीं मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button