Uncategorized

जालंधर में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मिली सिर कटी लाश, फैली सनसनी

जालंधर, 27 अप्रैल (कबीर सौंधी) : पंजाब के जिला जालंधर में थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर के सामने गंदे नाले से एक सिर कटी लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया है।

 

इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का धड़ शरीर से अलग था। वहीं हत्या के बाद शव को जलाया गया और फिर उसको नाले में फेंक दिया गया।

 

वहीं मृतक की पहचान आदमपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। हत्या करने वाला उसके गांव का ही रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button