
जालंधर, 06 अक्तूबर (हरजिंदर सिंह) : जालंधर में शिव सेना नेता पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज की है जिसकी तलाश में छापेमारी भी की जा रही है पर वो अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा। शिव सेना नेता नरेंद्र थापर पर साथियों सहित गुंडागर्दी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने बताया कि बीते दिन नरेंद्र थापर ने साथियों सहित गुंडागर्दी करके युवक पर हमला किया था जिसके बाद नरेंद्र थापर पर मामला दर्ज किया गया रेड की गई तो वो फ़रार था।













