ताज़ा खबरपंजाब

Ex MLA सिमरजीत सिंह बैंस का भाई गिरफ्तार, बैंस व अन्य फरार

लुधियाना, 02 जुलाई (ब्यूरो) : लुधियाना से बड़ी खबर है। पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, सिमरजीत सिंह बैंस की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। मामला दुष्कर्म केस से जुड़ा है। दुष्कर्म केस में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के अलावा उनके भाई करमजीत बैंस सहित 6 लोग आरोपी है। इन सभी को कोर्ट ने भगोड़ा करार दिया था।

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-6 की एसएचओ मधुबाला ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद करमजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस सहित अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। सिमरजीत बैंस की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button