ताज़ा खबरपंजाब

स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, इस तारीख तक रहेंगे बंद

चंडीगढ़, 22 जनवरी (ब्यूरो) : खबर मिली है कि कड़ाके की सर्दी के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों में फिर से छुट्टियां बढ़ा दी गई है। उक्त फैसला सर्दी और घने कोहरे के मद्देनजर लिया गया है। इस संबंधित प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी हुए पत्र में लिखा गया है कि चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा अब 5वीं कक्षा तक 25 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी और आगे फिर शनिवार और रविवार है। दरअसल, लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा उक्त फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूलों द्वारा इन कक्षाओं के लिए online classes का आयोजन किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ में 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button