ताज़ा खबरपंजाब

जूलरी शॉप लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को थाना न. 7 की पुलिस ने किया काबू

जालंधर, 22 सितंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर की थाना न: 7 की पुलिस ने बीते दिनों में दयानंद चौक गढ़ा स्थित पारस भारद्वाज जूलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना न: 7 के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि 13-09-21 को पारस भारद्वाज ज्वेलरी शॉप से कार सवार व्यक्ति सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे।

जिन्हें पुलिस ने सुभाना फाटक गंदा नाला नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 सोने की चेन और 1 सोने की अंगूठी बरामद की है। और आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह प्रीत पुत्र जसविंदर सिंह, भंवर प्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, आयुष शर्मा पुत्र गुरदेव शर्मा सभी निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button