ताज़ा खबरपंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने हासिल किया B.voc Contemporary form of Dance छठे समैस्टर की परीक्षाओं में यूनिवर्सिटी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान

जालंधर, 11 नवंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के Bvoc contemporary form of dance छठे समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अपना वर्चस्व स्थापित करके कालेज को गौरवान्वित किया। साक्षी ने 2220/2409 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, पलक ने 2170 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, दीपाली ने 2167 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया एवं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए Bvoc कंटेंपरेरी फॉर्म ऑफ डांस विभाग की अध्यक्ष डॉ मिकी वर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button