चंडीगढ़ताज़ा खबर

ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिला इंस्पेक्टर, SSP ने किया सस्पेंड

ड्यूटी दौरान कोताही करने वाले अधिकारी हो जाए सावधान

चंडीगढ़, 03 जनवरी (ब्यूरो) : मोहाली में एक चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी दीपक पारिक ने यह सख्त कार्रवाई तब की जब उन्होंने तड़के 3 बजे चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, जो पुलिस लाइंस में तैनात थे और चेक पोस्ट की जिम्मेदारी निभा रहे थे, अपनी गाड़ी में सोते हुए पाए गए। यह स्थिति तब सामने आई जब एसएसपी पारिक चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण कर रहे थे।

एसएसपी पारिक ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और कहा कि ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की सख्त चेतावनी दी है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button