ताज़ा खबरपंजाब

जरनैल हरी सिंह नलुआ स्पोट्र्स क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित

जालंधर, 01 नवंबर (इंद्रजीत सिंह) : जरनैल हरी सिंह नलुआ स्पोट्र्स क्लब (रजि.) की तरफ से दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर शुक्रवार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लद्देवाली प्लेग्राउंड नजदीक सेवा केंद्र में लगाया गया। इसमें रक्तदानियों ने उत्साह से रक्तदान किया।

हरजिंदर सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन में हर इंसान को रक्तदान करके पुण्य का भागी बनना चाहिए क्योंकि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाना इंसानियत का फर्ज है।

उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। आज के शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। डा. कमल, मनप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, नव बांगर, चमकौर मिन्हास, लक्ष्य बांगर, नव गिल, सोमवीर, आशु, जस्सी, अजय और शिवम अरोड़ा का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button