ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

अकाली दल को बड़ा झटका : वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP ज्वाइन करने की चर्चा

फरीदकोट, 07 अक्तूबर (ब्यूरो) : पंजाब में अकाली दल लगातार टूट रहा है। आज अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ दिया। उन्होंने अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल पर भेदभाव का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक फरीदकोट जिले के सीनियर उप-प्रधान विजय छाबड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंधी जानकारी खुद विजय छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनके इस्तीफा देने की पोस्ट के बाद से ही चर्चा चल रही है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बदा दें विजय छाबड़ा 2021 में भाजपा के जिला प्रधान पद से इस्तीफा देकर अकाली दल में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है उस समय उन्होंने भाजपा पर लापरवाही के आरोप लगाए और अब यही आरोपी अकाली दल पर लगा रहे हैं।

इस समय वह अकाली दल के सीनियर उप प्रधान के पद पर कार्यरत थे। यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी द्वारा पिछले महीने फरीदकोट शहरी प्रधान पद पर सतीश ग्रोवर को नियुक्त करने पर विजय छाबड़ा नाराज चल रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button