ताज़ा खबरपंजाब

शराब ठेका सील होने के बावजूद भी बेची गई शराब

एक्साइज डिपार्टमेंट के नियमों की फिर से उड़ाई धज्जियां, ना किसी की परवाह और न किसी का डर

जालंधर, 23 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : एक बार सजा मिली हो तो आदमी फूंक फूंक कर कदम रखता है कि कहीं दोबारा से कोई गलती ना हो जाए। मगर जालंधर के अवतार नगर ग्रुप के ठेकेदारों को सरकारी नियमों की धजिया उड़ाने पर सजा भी मिले तो वह उसकी परवाह नहीं करते है। मंगलवार को एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से अवतार नगर ग्रुप के सभी ठेकों को एक दिन के लिए सील किया गया था।

कारण था कि उन्होंने एक्साइज नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब की पेटी को बेचा था। इस पर एक्शन लेते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पूरे ग्रुप के ठेकों को एक दिन के लिए सील कर दिया था। ठेकों को सील लगी होने के बावजूद भी 120 फीट रोड पर स्थित शराब ठेके से चोर मोरी के द्वारा शराब बेची जा रही थी।

एक करिंदा ठेके के बाहर खड़े होकर लोगों से पैसे लेकर शटर के पास जाता और चोर मोरी से शराब लेकर उनको दे देता। बता दें शराब बेचने वाले इस ग्रुप पर पहले भी शराब की अवैध तौर पर पेटियां बेचने को लेकर पिछले महीने मई में कार्रवाई हुई थी। तब भी इस ग्रुप के सभी ठेकों को एक दिन के लिए सील किया गया था। 

एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने कहा कि ठेका सील होने के बावजूद शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। अगर फिर भी ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button