
जालंधर, 06 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एमए राजनीति विज्ञान सेमेस्टर-II की मनप्रीत कौर ने विश्वविद्यालय परीक्षा में 667/800 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा और संकाय सदस्य डॉ. जीवन देवी ने छात्रा को उसकी सफलता पर बधाई दी।



















