ताज़ा खबरपंजाब

बड़ा हादसा : आमने-सामने टकराई 2 ट्रेने, पटरी से उतरे 6 डिब्बे

सुल्तानपुर, 16 फरवरी (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बड़ी खबर है। खबर है कि सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर से कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। रेलवे पुलिस और अन्य बल मौके पर पहुंच गई है।

 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे डिब्बों और रेल पटरी को भी नुकसान हुआ है। साथ ही 4 लोग घायल हुए हैं, चारों ही ड्राइवर हैं। इनकी हालत अब स्थिर है।

 

सुल्तानपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एससी कौशल ने बताया कि घायलों की इलाज शुरू हो गया है। 2 लोगों की चोटें थोड़ी गंभीर लग रही थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button