क्राइमताज़ा खबरदिल्ली

अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं, 2 पुलिसवालों के मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे

दिल्ली, 03 जून (न्यूज़ 24 पंजाब) : आम लोगों की बात छोड़िए, अब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं हैं। शास्त्री पार्क इलाके में सवा घंटे के अंदर बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाया। मोटरसाइकिल सवार बदमाश दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल से मोबाइल ले उड़े। शास्त्री पार्क थाना पुलिस पीड़ित धनराज और अमित चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सड़क पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अमित चौधरी परिवार के साथ न्यू चंद्रावल इलाके में रहते हैं। उनकी तैनाती शाहदरा एसीपी के कार्यालय में है। वहीं, धनराज परिवार के साथ मंडोली में रहते हैं। उनकी तैनाती पीसीआर के नार्थ जोन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button