
जालंधर 31 मार्च (कबीर सौंधी) : आम आदमी के वेस्ट क्षेत्र से विधायक शीतल अंगुराल विधायक बनने के पश्चात पहली बार युवा नेता सूरज गिल के निवास पर गए और वहां पर सूरज गिल व साथियों ने पुष्प देकर विधायक शीतल अंगुराल को सम्मानित किया सूरज गिल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां की विधायक शीतल ने एक बेदाग नेता हैं
उन्होंने कहा कि जो भी हमारे क्षेत्र के अधूरे विकास कार्य हैं विधायक उनको पहल के आधार पर हल करवाएंगे। युवा नेता गिल ने कहा कि नशे का कारोबार अवैध लॉटरी सट्टे व कोई भी अवैध कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने शीतल अंगुराल को आश्वासन दिया कि वह

विधायक शीतल अंगुराल के साथ बादल गिल रिपोर्टर News24Punjab
हमेशा अपने विधायक के साथ खड़े हैं इस अवसर पर विधायक शीतल ने सूरज गिल को अपने क्षेत्र में लोगों की कोई भी समस्या हो उसे तुरंत हल करने के लिए कहा और अपना आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर लोक भलाई वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दलजीत गिल, बादल गिल, जगदेव सिंह, राहुल गिल, सेम गिल, रवि गिल उपस्थित थे।













