ताज़ा खबरपंजाबसड़क दुघर्टना

ट्रक ने मारी स्कूटी-चालक को टक्कर, रेलिंग से टकराकर हुई मौके पर मौत, ट्रक-चालक काबू

लुधियाना, 20 अक्तूबर (ब्यूरो) : लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार शख्स को टक्कर मार दी। रेलिंग से टकराने के बाद शख्स की मौके पर मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान बरोटा रोड शिमलापुरी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। संदीप की 2 बेटियां है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा सवार युवक पुल पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आया और उसके साइड मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकरा गया।

 

मृतक संदीप कुमार इलेक्ट्रॉनिक सामान की मार्केटिंग का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह किसी पार्टी से मिलने के लिए जा रहा था। फिलहाल संदीप के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button