ताज़ा खबरपंजाब

The Rich Mix Bar & Lounge हुक्का बार में पुलिस ने की रेड, मालिक और बेटा गिरफ्तार

अमृतसर, 21 जनवरी (साहिल गुप्ता) : लॉरेंस रोड पर रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी कर रेस्टोरेंट के मालिक और बेटे को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी दौरान पुलिस ने बार में हुक्कों के साथ फ्लेवर्ड तंबाकू को भी जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि थाना सिविल लाइन की पुलिस को लॉरेंस रोड स्थित द रिच मिक्स बार एंड लाउंज के बारे में इनपुट मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने होटल में रेड की। रेस्टोरेंट में कई बालिग व नाबालिग हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सेवन कर रहे युवक फरार हो गए।

 

इसी दौरान रेस्टोरेंट के अंदर मालिक डैमगंज निवासी राजेश अरोड़ा और मोहक अरोड़ा युवाओं को हुक्का सर्व कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान दोनों आरोपियों के हाथ से तीन हुक्के जब्त कर लिए। सर्च के दौरान रेस्टोरेंट से दो और हुक्के बरामद किए गए। इसके साथ ही भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू भी रखा हुआ था। एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button