चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर CM हाउस का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

AAP नेता अनुराग ढांडा का सिर फूटा, कई पुलिसकर्मी घायल; वाटर कैनन का भी किया गया इस्तेमाल

चंडीगढ़, 22 मार्च (ब्यूरो) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सीएम नायब सैनी के घर का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। साथ ही AAP नेता अनुराग ढांडा का सिर फूट गया। उनके सिर से खून बह रहा था।

वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, सीएम भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान के साथ खड़ी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button