ताज़ा खबरदिल्ली

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का तोहफा, सस्ता किया गैस सिलेंडर

दिल्ली, 29 अगस्त (ब्यूरो) : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है। ये सब्सिडी उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी। अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

अगस्त महीने की पहली तारीख को राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था। पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button