ताज़ा खबरपंजाब

लूटपाट के मामले में एक गिरफ़्तार, एक फरार

जालंधर, 18 जुलाई (कबीर सौंधी) : थाना नकोदर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान लवप्रीत उर्फ लव निवासी गांव चुहड सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्रताप नगर निवासी मिनाक्षी ने उनकी टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे शंकर रोड से उसकी एक्टिवा छीन कर फरार ले गए है।

जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी लवप्रीत उर्फ लव को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उसके दूसरे साथी का पता चल सके और जल्द उसकी गिरफ़्तारी दिखाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button