चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

CM भगवंत मान के OSD मनजीत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 18 नवंबर (ब्यूरो) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष ड्यूटी अफसर (लोक संपर्क) OSD मनजीत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक मनजीत सिद्धू ने शुक्रवार रात अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री आफिस भिजवा दिया है। इस्तीफे की वजह उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य को बताया है। मंजीत सिद्धू लंबे समय आम आदमी पार्टी पंजाब के साथ जुड़े रहे हैं।

इस संबंध में पंजाब के CM दफ्तर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजीत सिद्धू ने इस्तीफा शुक्रवार रात को भेजा और उसे स्वीकार कर लिया गया है। मंजीत सिंह ने इस इस्तीफे में सेहत समस्याओं का हवाला दिया है। मुख्यमंत्री मान के OSD सिद्धू ने जनवरी में ही इस पद को संभाला था।

मंजीत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय का जाना-माना नाम है। वह काफी समय से AAP पंजाब की मीडिया को संभाल रहे थे।

जिक्रोयग्य है कि मंजीत सिद्धू आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने से पहले पंजाब की कई प्रमुख पंजाबी अखबारों के साथ जुड़े रहे। पत्रकार समुदाय के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं और अनुभव के कारण AAP को पंजाब में काफी फायदा भी मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button