ताज़ा खबरपंजाब

कल जालंधर बंद का ऐलान, बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद पर विरोध में उतरे संगठन

जालंधर, 09 सितंबर (कबीर सौंधी) : लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में दलित संगठनों और विभिन्न जत्थेबंदियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन और बंद के ऐलान किए जा रहे हैं। जालंधर में भी अलग-अलग संगठनों ने वीरवार को शहर बंद करने का ऐलान किया है। संगठनों के अनुसार, 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। हालांकि संगठनों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल, केमिस्ट दुकानें, स्कूल और कॉलेज इस बंद से प्रभावित नहीं होंगे। विद्यार्थियों की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को बंद से बाहर रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button