ताज़ा खबरभारत

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज होगी वोटिंग, CM भूपेश बघेल समेत कई मंत्री, MLA करेंगे वोट….1998 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ था मुकाबला

रायपुर, (ब्यूरो) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज वोटिंग होगी। 24 साल बाद हो रहे चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच में सीधा मुकाबला है। देशभर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ऑफिस में 9 हजार डेलिगेट्स (वोटर) वोट डालेंगे। इधर छत्तीसगढ़ में 307 PCC डेलीगेट्स वोटिंग करेंगे।

रायपुर स्थित राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और विधायक वोटिंग करेंगे। सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। डेलिगेट्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। डेलिगेट्स PCC ऑफिस में जाकर मतपत्र पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे सही का निशान लगाएंगे और उसे फोल्ड करके मतपेटी में डाल देंगे।

1998 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ था मुकाबला

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button