
जालंधर 25 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर मोहल्ला संगरा में सोमवार को भव्य दीपमाला की जा रही है। इस विशेष आयोजन के लिए मोहल्ला संगरा के मोहल्लावासियों एवं गणमान्य शख्सीयतों ने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी को मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मोहल्ला संगरा की प्रबंधक कमेटी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है।

सोमवार को मोहल्ला संगरा में भव्य दीपमाला एवं भजन संध्या की जा रही है। इस आयोजन में सभी मोहल्लावासी एवं उनके परिजन श्रद्धालु के तौर पर भाग लेंगे। अवतार हैनरी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उल्लेखनीय है कि मोहल्ला प्रबंधक कमेटी हर साल ऐसे भव्य आयोजन विशाल रूप से करती है।










