ताज़ा खबरपंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्राओं कवलनूर एवं तिया लूथरा ने हासिल किया यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान

जालंधर, 25 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजी कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत एवं लग्न से अपनी प्रतिभा का शंखनाद करके कॉलेज को गौरवान्वित करते ही रहते हैं इसी श्रृंखला में कॉलेज के एम वाक ई-कामर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग द्वितीय समैस्टर की दो छात्राओं कवलनूर एवं तिया लूथरा ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में 9.17 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल किया प्राचार्य डॉ नीरजा हींगरा ने दोनों छात्राओं की इस श्रेष्ठ उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह आने वाली परीक्षाओं में भी इस स्थान को बरकरार रखें और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी डॉ डींगरा ने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए पीजी डिपाटमेंट आफ कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ रुपाली सूद एवं डॉ मुनीय गुप्ता के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button