कोलकाताताज़ा खबर

प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता, 25 अक्तूबर (ब्यूरो) : प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

 

वे एक दुर्लभ ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। TMC के पूर्व सांसद रहे जोगेन चौधरी 87 वर्ष के थे। रूबी जनरल हॉस्पिटल ने एक बयान में बताया कि वे पिछले 14 महीनों से ‘मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लाज्म’ (myeloproliferative neoplasm) नामक एक दुर्लभ ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी।

 

अस्पताल के अनुसार, बीमार पड़ने के बाद उन्हें 16 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व कोलकाता के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सुबह 10:15 बजे अंतिम सांस ली। बयान में कहा गया, “हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन हो गया है।” इसमें यह भी बताया गया कि बीमारी के दौरान, उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (मूत्र मार्ग के संक्रमण) के कारण भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button