जालंधर 6 जनवरी (अमनदीप सिंह): जालंधर देहात के लोहिया क्षेत्र के गांव अलीवाल में उस समय सनसनी फैल गई। जब वहां से एक दिव्यांग मां बेटे की हत्या कर दी। बूढ़ी मां बोलने से असमर्थ थी और उसका बेटा शारीरिक तौर पर दिव्यांग था। दोनों ही बेहद गरीब थे और गांव में रहते थे। कोई पड़ोसी मां को मिलने गया तो उसकी लाशचारपाई पर पड़ी हुई थी और उसके चेहरे और शरीर के अन्य भागों पर बेरहमी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हत्यारों ने कंबल से उसका चेहरा ढंक रखा था। वहीं उसके बेटे का शव खेतों में पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग मां बेटे के घर से अक्सर सामान चुरा कर ले जाते थे। जिस बारे में मामला कई बार पंचायत तक भी पंहुच चुका था। एक बार उनका गैस सिलेंडर भी चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई और जांच शुरु कर दी। घटना स्थल से कोई हथियार नहीं मिला है और न ही हत्यारों को कोई सुराग लगा है।
Views: 183
Back to top button