ताज़ा खबरराजस्थान

पूर्व मंत्री समेत पांच लोगों के ठिकानों पर छापेमारी, जल जीवन मिशन घोटाले में की कार्रवाई

राजस्थान, 16 जनवरी (ब्यूरो) : जल जीवन मिशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए 6 जगहों पर छापेमारी की। इस संबंध में पूर्व मंत्री महेश जोशी के 2 घरों पर भी छापे की कार्रवाई की गई।

जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में ईडी की 10 टीमों ने पांच लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत जलदाय विभाग के दो अधिकारियों और दो ठेकेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है।

जानकारी के मुताबिक ईडी के पास महेश जोशी और जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इस आधार पर ईडी की टीम महेश जोशी को पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय आने का नोटिस भी दे सकती है।

घोटाले के संबंध में बड़ी राशि के फर्जी बिल ईडी के हाथ लगे हैं। इन्हीं बिलों को लेकर टीम विभाग के दोनों जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों से बात कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button