
मोगा, 23 अक्तूबर (ब्यूरो) : मोगा में फिर से बढ़ी वारदात सामने आई है, जहां तड़के 6:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात नकाबपोश युवकों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर को घर से बुलाकर उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें हरविंदर की टांग पर दो गोलियां लगी। जिसके बाद परिवार वाले उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले गए। इधर डीएसपी मनजीत सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया को जानकारी देते हुए घायल हरविंदर सिंह की माता कुलविंदर कौर ने बताया कि सुबह दो नकाबपोश मोटर साइकिल पर उसके घर पहुंचे व खुद को कबूतर बेचने वाला बात कर उसके बेटे से मिलने की बात कही। जिसके बाद जैसे ही उसने अपने बेटे को बुलाया तो उन्होंने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलविंदर कौर ने कहा कि इससे पहले उन्हें उनके पुत्र को किसी प्रकार की धमकी मिलने या उसकी किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश होने की कोई जानकारी नहीं है। घायल की माता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। इधर डीएसपी मनजीत सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस कई एंगल से गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।













