
जंडियाला गुरु, 05 अप्रैल (कवलजीत सिंह लाडी) : श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में जंडियाला गुरु शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रधान सोनी अनेजा,रोकी जैन इत्यादि ने बताया के श्री रघुनाथ डालीयाना मन्दिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। जिस में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ विशेष रूप से हाजिर हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ ने कहा कि हम सभी को अपने धार्मिक त्यौहार मिलजुल कर मनाने चाहिए।उन्होंने कहा कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी का ऐसे धार्मिक त्यौहार मनाने का श्रेय जाता है।
शोभा यात्रा में बहुत सुन्दर झांकियां शामिल थी। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम जी के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पंजाब सर्विस सिलेक्सशन के मेंबर नरेश पाठक , सतिंदर सिंह,, सरबजीत सिंह डिंपी, सुनील पासी प्रधान आढ़तियां एसोसिएशन,गुलशन जैन आदि हाजिर हुए।शहर में कई जगह पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।













