
जालंधर, 24 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में ‘मैनेजिंग अक्रॉस जेनरेशन्सः रीडिफाइनिंग द मॉडर्न वर्कप्लेस’ थीम पर एक सेमिनार का आयोजन किया। नेस्ले इंडिया लिमिटेड, मुंबई में सीनियर की अकाउंट एग्जीक्यूटिव और एच.एम.वी. के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की पूर्व छात्रा सुश्री रिचा सोढो इस मौके पर रिसोर्स पर्सन के तौर पर मौजूद थीं।
पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनजमेंट की विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने सुश्री रिचा सोढो का स्वागत किया और सेमिनार की थीम के बारे में बताया। उन्होंने अपनी पूर्व छात्रा का रिसोर्स पर्सन के तौर पर स्वागत करने पर बहुत गर्व महसूस किया और रिचा सोढो के कॉलेज के दिनों में एकेडमिक एक्सीलेंस, एक्स्ट्रा करिकुलर इन्वॉल्वमेंट और लीडरशिप रोल के शानदार संतुलन को याद किया।
अपने संबोधन में सुश्री रिचा सांो ने छात्राओं को सवाल पूछने और उनके लिए मौजूद विभिन्न अवसरों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज के मल्टी-जेनरेशनल वर्कप्लेस में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी गुणों के तौर पर अनुशासन, खुद में बदलाव लाना और लगातार नए अनुभव सीखने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को अपनी शख्सियत को निखारने और एक मजबूत चरित्र निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग को ऐसा प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सेशन आयोजित करने के लिए बधाई दी और अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की उम्मीदों के बीच के गैप को कम करने के लिए इस पहल की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार छात्राओं को प्रैक्टिकल अनुभव देते हैं जिससे वे अपने प्रोफेशनल करियर में कदम रखने से पहले वर्कप्लेस की गतिशीलता को समझ पाते हैं। कॉमर्स क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। मंच संचालन डॉ. काजल पुरी और छात्रा मिस मान्या तनेजा ने किया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती आंचल महाजन, श्रीमती कनिका शर्मा और सुश्री रितु भी मौजूद थीं। सेमिनार में बीकाम, बी. काम एफएस, बी. वाक बीएफएस, बी. वाक ई-कामर्स एंड डिजिटल मार्किटिंग और बीबीए सेमेस्टर एक की छात्राओं ने हिस्सा लिया और इससे महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।










