चंडीगढ़ताज़ा खबर

CM मान ने बुलाई बैठक, जारी हो सकती है कोरोना को लेकर नई गाईडलाइंस

चंडीगढ़, 22 दिसंबर (ब्यूरो) : देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क दिख रही है। वहीं कोरोना के नए वेरियंट को लेकर सीएम भगवंत मान भी सतर्क दिखाई दे रहे है। इसी के चलते आज सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक बुलाई है। 

बैठक के बाद सीएम मान कोरोना के बचाव को लेकर नई गाइडलांइस का ऐलान कर सकते है। दरअसल, कोरोना के नए वेरियंट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भई आज उच्च सतरीय बैठक बुलाई है। गौर हो कि चीन में कोरोना के नए वेरियंट से कई लोगों मौते हो चुकी है। कोरोना को लेकर कल केंद्र सरकार ने बैठक भी की थी और लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button