ताज़ा खबरपंजाबसड़क दुघर्टना

नहीं थम रहा कोहरे का कहर ; फॉर्च्यूनर, बोलैरो सहित कई गाड़ियों की हुई टक्कर, कई घायल

मोगा, 25 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब में आज कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला लोहारा से सामने आया है। जहां फॉर्च्यूनर, बोलैरो और ट्राली सहित कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति के ज्यादा चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल शरीब ने बताया कि वह बाबा जी के साथ गाड़ी चलाते है। उन्होंने कहा कि लोहारा चौक में मोगा की ओर से आ रही ट्राली के साथ उनकी बोलैरो की टक्कर हो गई।

 

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रघुबीर सिंह ने बताया कि लोहारा चौक के पास ट्राले वाला गाड़ी पास करने लगा था। रघुबीर ने बताया कि ट्राले वाले के आगे एक गाड़ी वाले ने अपनी कार खड़ी की हुई थी। जिसके कारण ट्राले वाला इंडीगेटर देकर गाड़ी पास करने लगा सामने से आ रही बोलैरो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 4 से 5 गाड़ियों की ओर टक्कर हो गई। रघुबीर ने बताया कि इस हादसे में बोलैरो चालक की टांगों और उसके सिर पर गहरी चोटे लगी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button