ताज़ा खबरपंजाब

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

जालंधर 11 नवंबर (बादल गिल) : थाना 2 की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू पुत्र श्री राम वासी गोबिंद नगर बस्ती गुजा के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला ने बताया कि पुनीत कपूर वासी आदर्श नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत दिवस दोपहर के समय वह अपनी दुकान मीठा बाजार में मौजूद था।

इसी दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसके काउंटर से उसका मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एएसआई हरजिंदर सिंह ने CCTV कैमरा को खंगाल कर आरोपी की पहचान कर उक्त आरोपी को चोरी किए गए मोबाइल सहित काबू कर लिया। आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button