चंडीगढ़ताज़ा खबर

चंडीगढ़ में बुड़ैल जेल के बाहर बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (ब्यूरो) : चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल के बाहर शनिवार देर बजे एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल के जवान जब बड़ेल मॉडल जेल के बाहर रूटीन चेकिंग कर रहे थे तभी उनकी नजर इस बैग पर पड़ी। पुलिस जवानों ने इस संदिग्ध बैग को खोल कर तलाशी ली तो उसमें एक टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किया गया।

बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर देख जेल के अंदर अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को दी गई। सूचना पाते ही चंडीगढ़ पुलिस के आपरेशन सेल क्राइम ब्रांच बम स्क्वायड और मोहाली पुलिस के आपरेशन सेल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मॉडल जेल में इस समय दो आतंकी बंद है। पुलिस के सूत्रों की माने तो हो सकता है कि इन दोनों आतंकियों को जेल से भगाने के लिए कोई प्लानिंग की गई हो। जिसके तहत जेल के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किया गया है। बता दें इस समय बुड़ैल मॉडल जेल में पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड और बुडैल जेल ब्रेक कांड के दो आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह भ्योरा बुडैल जेल में बंद है। चंडीगढ़ पुलिस की मानें तो हो सकता है कि इन आतंकियों को जेल से भगाने को लेकर इनके ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कोई साजिश रची हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button