ताज़ा खबरपंजाबहिमाचल

जालंधर की फैशन मॉडल के साथ शिमला में दुष्कर्म, मामला दर्ज

जालंधर, 28 दिसंबर (कबीर सौंधी) : पंजाब के जिला जालंधर की रहने वाली मॉडल के साथ शिमला में रेप की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की 23 वर्षीय मॉडल के साथ शिमला में दुष्कर्म हुआ है।

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह शिमला में शूटिंग के लिए गई थीं और रात में शिमला के एक होटल में ठहरी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़ित मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप जगतार सिंह संधू पर लगाया है। बता दे कि जगतार सिंह संधू लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button