ताज़ा खबरदिल्ली

पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत

दिल्ली, 17 मई (ब्यूरो) : शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया है। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली में एक कार शोरूम में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाला एक शूटर दिल्ली पुलिस की एक विशेष यूनिट के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर का नाम अजय सिंगरोहा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु भाऊ गिरोह पुर्तगाल से गिरोह चलाता है। दरअसल, अभियुक्‍त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां की और वह घायल हो गया।

वहीं, उसे घायल अवस्‍था में अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ गोली बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द आएगा।

पुलिस ने बिछाया जाल

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और करीब रात के 11.30 बजे गोली को एक होंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया। इसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन खुद को घिरा देख अभियुक्‍त ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button