ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

जालंधर वेस्ट के वार्डों में कांग्रेस मैदान में उतारेगी नए चेहरे : बेरी/कौर

जालंधर, 29 नवंबर (कबीर सौंधी) : निगम चुनाव नज़दीक आते ही जहां हर पार्टी अपनी जीत के लिए अच्छे से अच्छा उम्मीदवार मैदान में उतारने वाली है वहीं जालंधर वेस्ट में कांग्रेस इस बार नए चेहरों पर दाव खेलने जा रही है, नगर निगम चुनाव के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बेरी ने वीरवार को वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्षेत्र को लेकर हलका इंचार्ज सुरेंद्र कौर के साथ चर्चा की है।

वार्ड क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र में आते करीब 23 वार्ड पर चर्चा हुई है और हर वार्ड के दावेदारों को लेकर बात हुई। कुछ वार्ड में नए चेहरों को उतरने पर चर्चा हुई । पिछले लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा के उपचुनाव के दौरान जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की चर्चा में रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बेरी ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के कई वार्ड क्षेत्र में नए चेहरे उतारे जाएंगे और युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा जिन्होंने अपनी ही पार्ट का विरोध किया था उन्हें टिकट नहीं दी जाएगी।

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की हलका इंचार्ज सुरेंद्र कौर ने कहा कि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। जिन्होंने पार्टी के साथ पूरी समर्पण भावना के साथ काम किया है उन्हें ही चुनाव में उतारेंगे, लेकिन पार्टी को नुकसान करने वालों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button