ताज़ा खबरपंजाब

सोनिया गांधी के पर्सनल असिस्टेंट पी.पी. माधवन के खिलाफ रेप केस दर्ज

दिल्ली, 28 जून (ब्यूरो) : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के निजी सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) पी.पी. माधवन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उस मामले को लेकर बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और 506 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

पुलिस को 25 जून को माधवन के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पी.पी. माधवन (71) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के निजी सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) के रूप में काम करता है।

मामला दर्ज होने के बाद माधवन ने कहा, ”यह बिल्कुल निराधार है और यह एक साजिश है.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button