ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : PAP के दीवारों में लिख दी खालिस्तान रिफेंडम जिंदाबाद के स्लोगन

जालंधर, 30 जून (कबीर सौंधी) : पंजाब के अलग-अलग शहरों में खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन से भरी दीवारों की घटनाओं के बाद जालंधर में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की और से जालंधर पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए खालिस्तान रिफेंडम जिंदाबाद के स्लोगन से दीवारें भर दी है l पुलिस को चुनौती देते हुए इस बार पीएपी हेडक्वार्टर की दीवार पर स्लोगन लिखे गए हैं हालांकि मीडिया के पहुंचने से पहले पुलिस की ओर से स्लोगन पर रंग लगा दिया गया हैl

लेकिन बीते दिनों टांडा रोड स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के पास दीवारों पर स्लोगन की घटना हल ना होने के बावजूद पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि खालीस्थान समर्थकों ने एक बार फिर उनकी ही दीवार पर स्लोगन लिख सीधा पुलिस को चुनौती दी है अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस मामले को हल कर पाती है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button