उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी28

लखनऊ, 10 दिसंबर (ब्यूरो) : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद (27) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। यानी मायावती के बाद पार्टी की कमान आकाश के हाथों में होगी। अभी यूपी और उत्तराखंड में पार्टी की जिम्मेदारी मायावती संभालेगी, जबकि बाकी 26 राज्यों को आकाश देखेंगे।

पार्टी की विरासत और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने भतीजे को आगे किया है। रविवार को डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद मायावती ने इस फैसले का ऐलान किया। इस मीटिंग में पार्टी के 28 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। आकाश, मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं और फिलहाल पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button