ताज़ा खबरपंजाब

जंडियाला गुरु में फिर हुई चोरी, मौके वारदात में इस्तमाल की हुए इको वैन मोहाली से चोरी हुई हैं वैन नंबर HR O3 V 7575

जंडियाला गुरु, 05 फरवरी (कवलजीत सिंह, दविंदर सहोता) : जंडियाला गुरु में आज एक बार फिर चोरी का सिलसिला शुरू हुआ श्री कृष्णा टेलीकॉम मोबाइल की शॉप पर आज चार लुटेरों ने की चोरी । मोबाइल शॉप को बनाया निशाना। चार चोरों ने दिया चोरी का अंजाम। तीन बार चोरी करने आए लुटेरे। सुबह 7:15 बजे दिया चोरी को अंजाम ।सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें मौके वारदात में इस्तमाल की हुए इको वैन मोहाली से चोरी हुई हैं।वैन नंबर HR O3 V 7575।सीसी कैमरे में फुटेज सामने आ रही है कि चोरों ने सबसे पहले 2:00 बजे के करीब चोरी करने आए और चोरों ने हथौड़ों के साथ शटर को तोड़ना शुरू किया।

फिर 5:00 बजे वापस चले गए और 5:30 फिर वापस चोरी करने आए फिर 6:00 बजे वापस चले गए और 6:15 बजे फिर दोबारा तीसरी बार चोरी करने आए । और लगभग एक घंटा के बाद चोरी कर भागे। घटनास्थल के आसपास मथुरा प्रसाद दुकानदार पड़ोसी ने चोरी करते देखा तो उसने आवाज लगाई तो उसको धमकाया और वो अपनी जान बचाने के लिए चौंक की ओर भागा। चोरो ने जितना सामान ले जा सकते थे ले गए ।जिसमें लैपटॉप मोबाइल आदि सामान हाजिर था । एक लिफाफे में मोबाइल पैक करके रखे थे मगर सुबह शोर मचाने के कारण वहां से फरार हो गए।

यहां यह बताना अति आवश्यक होगा ।यह घटनास्थल जंडियाला गुरु के भगवान वाल्मीकि चौक के बिल्कुल करीब जहां सुबह पुलिस नाका भी होता है बिल्कुल उसके करीब चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। इस मौके पर जब एस एच ओ जंडियाला से बात की गई तो उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों का पता लग जाएगा। हमारी टीमें उनको ढूंढने में लगी हुई है।उन्होंने बताया कि मौके जो गाड़ी चोरी वारदात में शामिल की गई हैं वह गाड़ी मोहाली से चोरी की हुई थी ।जंडियाला गुरु के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगार रहे हैं ताकि पता लग सके की गाड़ी किसी और गई है और जल्दी ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button