
अमृतसर, 15 सितंबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब सरकार ने 16 सितंबर, 2023 को “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व” के शुभ अवसर पर अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। सरकार की तरफ से ये छुट्टी पूरे पंजाब में नही की गई है बल्कि केवल अमृतसर जिले में ही छुट्टी की गई है।
राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर जिले में पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड/निगम और सरकारी शैक्षणिक संस्थान शनिवार (16 सितंबर, 2023) को बंद रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।













