ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर नॉर्थ में वनीत धीर की एंट्री ‘आप’ का मास्टरस्ट्रोक, विपक्ष की बढ़ी बेचैनी

जालंधर, 30 जुलाई (कबीर सौंधी) : आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर के मेयर वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। पार्टी के इस निर्णय को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतिक तैयारी का स्पष्ट संकेत है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस नियुक्ति के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चुनावी रणनीति को समय से पहले धार देना शुरू कर दिया है। वनीत धीर की नियुक्ति के बाद जालंधर नॉर्थ में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों में तेजी देखने को मिल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से क्षेत्र के चुनावी समीकरणों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार को लेकर चल रही चचाओं के बीच विपक्षी दल भी अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा से पहले ही आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक बढ़त लेने की कोशिश की है, जिससे विपक्षी दलों पर भी सक्रियता बढ़ाने का दबाव बना है।

जालंधर नॉर्थ में आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वनीत धीर के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा विकास और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उनका दावा है कि पार्टी का बढ़ता जनाधार और मजबूत संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम देगा। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और वनीत धीर के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनता का विश्वास हासिल करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button