ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: अवैध हुक्का बार और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ छापेमारी में 120 लीटर बीयर, 8 हुक्के और 8,800 प्रिलैगाबिन कैप्सूल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 11 सितंबर (कबीर सौंधी) : जलंधर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध कारोबार और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना डिवीजन नंबर 08 की पुलिस टीम ने एक्साइज इंस्पेक्टर और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों और पंजाब सरकार के ड्रग विरोधी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी सिटी-1 मुख्तियार राय और एसीपी हेडक्वार्टर-कम-उत्तर कर्नल सिंह की देखरेख में की गई।

पहली कार्रवाई पठानकोट चौक के पास एक अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार पर की गई, जहां से 120 लीटर अवैध ड्राफ्ट बीयर (50-50 लीटर के दो ड्रम और 20 लीटर का एक ड्रम) तथा 8 हुक्के बरामद किए गए। इस मामले में हुक्का बार के मालिक शिवा ठाकुर (निवासी रेलवे रोड, धान मोहल्ला, जालंधर) को गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर 08 में आबकारी अधिनियम और COTPA के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके साथ ही, इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने नूरपुर कॉलोनी स्थित ‘एसपी मेडिक्स’ पर भी छापा मारा, जहां से चेकिंग के दौरान 8,800 प्रिलैगाबिन कैप्सूल बरामद किए गए। इस सिलसिले में दुकान के मालिक पवन बजाज (निवासी आकाश कॉलोनी, होशियारपुर रोड, जालंधर) को गिरफ्तार कर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क के पिछले और अगले संबंधों (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस) की गहराई से जांच की जा रही है तथा जांच आगे बढ़ने पर और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाली ऐसी गतिविधियों और बिना लाइसेंस चलने वाले हुक्का बार्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपनी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button