ताज़ा खबरदिल्लीफिल्मी समाचार

‘कसौटी ज़िंदगी की’ में कोमोलिका का रोल कर रही उर्वशी ढोलकिया का हुआ एक्सीडेंट

दिल्ली, 05 फरवरी (ब्यूरो) : ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में कोमोलिका का रोल निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया का मुंबई में रोड एक्सीडेंट हो गया है. उर्वशी के साथ हादसा तब हुआ जब वह अपने स्टाफ के साथ फिल्म स्टूडियो शूटिंग के लिए जा रही थीं, तब उनकी गाड़ी की टक्कर स्कूल बस से हो गई. उर्वशी और उनका स्टाफ बाल-बाल बच गए हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें एक्सीडेंट में किसी तरह की चोट नहीं आई है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया की गाड़ी और स्कूल बस के बीच हुई टक्कर काफी भयानक थी. वहीं अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं लगी है. एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के साथ-साथ उनके स्टाफ के लोग सभी ठीक हैं. एक्सीडेंट के बाद उर्वशी ने पुलिस स्टेशन में स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ कंपलेंट दर्ज करा दी है. 

उर्वशी ढोलकिया के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को चिंता होने लगी थी. एक्ट्रेस ने एक मीडिया संस्थान से बात कर खुद बताया है कि एक्सीडेंट को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है फिर भी डॉक्टर ने सावधानी बरतते हुए थोड़ा आराम करने के लिए कहा है.

उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में काम किया है. लोग उन्हें कसौटी जिंदगी की कोमोलिका के नाम से जानते हैं. बता दें, उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस 6 की विजेता भी रह चुकी हैं. हाल ही में उर्वशी ने नागिन 6 में भी विलेन का रोल निभाया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button