ताज़ा खबरभारत

गुजरात विधानसभा चुनाव होगा दो चरणों में सम्पन्न, 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ होगी मतगणना

गुजरात, 03 नवंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज गुरुवार को ऐलान हो चुका है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में 1 दिसंबर 2023 को तथा दूसरे चरण में 5 दिसंबर 2023 को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। जिनमे से 3,24,422 वोटर नए हैं। जो पहली बार वोट करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है।

51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) व आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button