ताज़ा खबरपंजाब

आज इस जिले में आएंगे CM भगवंत मान, महिलाओं को देंगे राखी का तोहफा

बरनाला, 17 अगस्त (ब्यूरो) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बरनाला आएंगे। यहां वे रक्षाबंधन से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे नव-नियुक्त महिला सुपरवाइज़र्स को नियुक्ति पत्र के रूप में एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। यह समारोह आज आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आज सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा बरनाला में रक्षाबंधन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस दौरान नव-नियुक्त महिला सुपरवाइज़र्स को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button