
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (ब्यूरो) : शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा और सरबजीत सिंह झिंझर को हाल ही में SIT (विशेष जांच दल) ने समन जारी किया है। यह कार्रवाई अकाली दल के नेता अमरजीत सिंह चावला से जुड़े विवादित मामले श्री आनंदपुर साहिब केस के सिलसिले में की गई। ऐसे में आज विरसा सिंह वल्टोहा और सरबजीत सिंह झिंझर से SIT पूछताछ करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार विरसा सिंह वल्टोहा से सुबह 11:00 बजे और सरबजीत सिंह झिंझर से दोपहर 3:00 बजे SIT पूछताछ करेगी। बता दें कि पीड़ित महिला (शिकायतकर्ता) ने आरोप लगाया था कि विरसा सिंह वल्टोहा ने उसके बहरीन से पंजाब आने की यात्रा में मदद की थी और उनके बीच बातचीत भी हुई थी। इस मामले में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी, जिसे वल्टोहा ने एआई (AI) द्वारा निर्मित और फर्जी बताया था।
वहीं विशेष जांच दल (SIT) ने पीड़िता के बयान दर्ज करने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पेश होने के लिए समन भेजा था। विरसा सिंह वल्टोहा को इस मामले में सीधे तौर पर मुख्य आरोपी (Rape Accused) के रूप में नामजद नहीं किया गया है, बल्कि मामले की कड़ियों को जोड़ने और सच्चाई का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जाएगी।










