ताज़ा खबरपंजाब

वाहेगुरु इमीग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग…..

तरनतारन 16 अक्तूबर (साहिल गुप्ता) : विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में फिरौती के लिए वाहेगुरु इमीग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की गई। इससे पहले 4 अक्टूबर को भी इसी इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग हुई थी। जानकारी के अनुसार, बीती रात दो बदमाशों ने इमीग्रेशन सेंटर के मालिक राजविंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाईं।

सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमीग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती न देने पर उन्हें धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button